सामग्री पर जाएँ
पवित्र क़ुरआन 49 भाषाओं में अनुवाद और तिलावत के साथ पढ़ें  पढ़ना शुरू करें →
Islam Word Quran & Seerah
سُورَةُ ٱلْفَاتِحَةِ
Al-Faatiha — The Opening
सूरह 1 · 7 आयतें · मक्की
पूरी सूरह की तिलावत Mishary Rashid Alafasy
0:00 0:00

अनुवाद: Suhel Farooq Khan and Saifur Rahman Nadwi

1

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

अल्लाह के नाम से जो रहमान व रहीम है।

2

ٱلْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

तारीफ़ अल्लाह ही के लिये है जो तमाम क़ायनात का रब है।

3

ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

रहमान और रहीम है।

4

مَٰلِكِ يَوْمِ ٱلدِّينِ

रोज़े जज़ा का मालिक है।

5

إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَإِيَّاكَ نَسْتَعِينُ

हम तेरी ही इबादत करते हैं, और तुझ ही से मदद मांगते है।

6

ٱهْدِنَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلْمُسْتَقِيمَ

हमें सीधा रास्ता दिखा।

7

صِرَٰطَ ٱلَّذِينَ أَنْعَمْتَ عَلَيْهِمْ غَيْرِ ٱلْمَغْضُوبِ عَلَيْهِمْ وَلَا ٱلضَّآلِّينَ

उन लोगों का रास्ता जिन पर तूने इनाम फ़रमाया, जो माअतूब नहीं हुए, जो भटके हुए नहीं है।